बुरहानपुर :— बुधवार को आयुक्त नगर पालिक बुरहानपुर के निगम बुरहानपुर स्वामित्व का लालबाग माल शीट 12 प्लाट 50 सर्वे नं. 262 भुखंड का क्षेत्रफल 432 वर्गफूट 40-15 वर्गमीटर निर्धारित भूराजस्व 80% रुपये होकर उक्त भूमि पर आयुक्त नगर पालिक निगम बुरहानपुर की स्वामित्व की होकर उक्त भूखंड पर निर्मित अमला जो पूर्व मे ईदगाह नाका होकर संध्या पति सुधीर कुमार पारीख निवासी शनवारा बुरहानपुर को वर्ष 1992 93 में 3 वर्ष के लिए पट्टे को किराए पर दिया गया था संध्या पति सुधीर कुमार पारीक ने जिला कलेक्टर को शिकायत की जिसमें उक्त दुकान में अवैध रूप से ताला लगाकर सागर अली पीरजादा मोहम्मद अमीन सत्तार इफ्तेखार छोटे ने ताला लगाया था उक्त ताले को आज राजस्व की टीम व नगर निगम की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन की देखरेख में तोड़ा गया उक्त कब्जे को हटा दिया गया।
संध्या पति सुधीर कुमार पारीख की जिला कलक्टर का शिकायत क्र 1465. 12/0912024 एल में मर्ज है का निराकरण आज दिनांक 23/10/2024 को किया जाकर उक्त दुकान में अवैध रूप से ताला सागर अली पीरजादा ओः हामीन सत्तार सत्तार उर्फ छोटे ने लाला लगाया था उक्त ताला पंचो के सामने तोड़ा गया उस अवैध कब्जे को हटाकर निगम ने जमीन को अपने अधीन लेकर उसको किराए पर लेने वाले संध्या पारीक को उसकी चाबी दी गई वहां पर दुकान में पाये गये समान उक्त व्यक्ति को दिया गया उक्त दुकान को शिकायतकर्ता, नगर पालिक के किरायेदार संध्या सुधीर पारिख सौंप दिया है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,बुरहानपुर तहसील रामलाल पगारे सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, डिप्टी कमिश्नर स्वर्णिमा वर्मा, राजस्व अधिकारी धीरेंद्र सिंह सिकरवार अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी,संपत्ति कर अधिकारी शशिकांत पवित्र, निहाल गायकवाड़ गोल्डी श्रीवास्तव निगम अधिकारी पुलिस प्रशासन आदि उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार