गणपतिनाका पुलिस ने ट्रक में क्रूरतापुर्वक 33 गौवंश को वध हेतु ले जाते दो आरोपियो को किया गिरफ़्तार

बुरहानपुर :-बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं निर्देशों के अनुक्रम में थाना गणपतिनाका को अवैध गोवंश जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई बुधवार को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक लाल रंग की आयशर क्रमांक HR 55 AC4376 में अवैध रूप से गौवंश भरकर महाराष्ट्र तरफ जा रहा है सूचना पर बुरहानपुर एसपी के निर्देशन ए एसपी अंतर सिंह कनेश एवं सीएसपी गौरव पाटील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश महाले व्दारा टीम गठित की गई टीम को सूचना से अवगत कराकर गणपतिनाका पर नाकाबंदी कर उक्त वाहन को घेराबंदी कर रोका गया जो आरोपीगण आयसर से कूदकर भागने लगे जिनका पीछा कर पकड़ा जिसका नाम पता पूछनेपर अपना नाम जाहीद पिता इब्राहीम कुरैशी उम्र 45 साल निवासी को शीकला तहसील छाता जिला मथुरा उत्तर प्रदेश दूसरा सेफ अली पिता मोहम्मद जगील अली उम्र 24 साल निवासी सोनीया गांधी नगर रसलपुर देवास मध्य प्रदेश को होना बताया पूछताछ पर गोवंश को वध हेतु महाराष्ट्र ले जाना बताया आयसर को चेक करते उसमे दो पार्टेशन में कुल 33 नग गौवंश बेल एवं बछड़े ठूस ठूसकर भरे होना पाये गए जिसे जप्त कर गौशाला जमा किया गया तथा आरोपीगणो के विरूध्द थाना गणपतिनाका पर अपराध क्रमांक 364/2024 धारा 4,6,9 मध्य प्रदेश गौवंश वध अधिनियम तथा 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में कुल 33 नग गौवंश एवं एक आयसर कुल कीमती 1060000 रुपये का जप्त किया गया आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी एवं शेष आरोपिगणों को गिरफ्तार कर विवेचना की जावेगी।

सराहनीयकार्य योगदान :- थाना प्रभारी गणपतिनाका निरीक्षक सुरेश महाले प्र०आर० 306 देवेन्द्र पवार. आर० ब्रजेश कैथवास, आर0 268 सुधीर निम्बालकर आर0 175 राकेश, आर0 324 मदन, आस 535 प्रधान प्रआर 266 लक्ष्मण एवं आर 129 राहुल अग्नीहोत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post