सरिता भगत के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने बांटे महंगाई के लड्डू

बुरहानपुर (नि.प्र.) शहर कि जर्जर सड़कें, बदहाल व्यवस्था के बीच राहत कि कोशिशे करने कि बजाय सोमवार को परिषद कि बैठक कर जनता पर टैक्स बढ़ाकर पानी और सम्पत्ति कर में बढ़ौतरी दोहरी मार होंगी। 
इसी के चलते महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता भगत ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए महंगाई के लड्डू बांटे। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए भगत ने बताया जनता कि उम्मीदो के विपरित महापौर का यह कार्यकाल जनता के लिए दु:खदायी साबित हो रहा है। 
लगातार पक्ष-विपक्ष, आम जनमानस शहर कि बदहाल सड़कें, गढ्ढो से निजात के लिए आवाज उठा रहे। कोई नियोजित कार्यक्रम नहीं कही भी गढ्ढे खोदकर निर्माण कि शुरुआत ऐसा हि वाक्या राजघाट कि और जाने वाली सड़क पर हुआ जिससे जनता को परेशानीयो का सामना करना पड़ा। 
महापौर प्रतिनिधि का कहना कि लोकप्रिय की बजाय यह लोकहित महापौर है, यह हास्यास्पद है। इनके कार्यकाल में कोई जनसुविधा वाला निर्माण कार्य नहीं हुआ बजाय पुराने महापौर के कार्यकाल कि योजनाओ को यह पुर्ण नहीं कर पा रहे। भाजपा नेता ही निगम क्षेत्र में हो रहे कार्यों में देरी के लिए मुख्यमंत्री तक पहुंच रहे हैं। हम इसका विरोध करते हैं और तत्काल प्रभाव से इसे वापसी लिया जाना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post