बुरहानपुर :- नवरात्रि उत्सव के साथ ही गुरुवार से बालाजी महोत्सव की भी शुरुआत हुई हर साल की तरह इस साल भी भगवान श्री बालाजी महाराज की पूजा अर्चना आरती कर रथ महोत्सव की शुरुआत हुई रात 8 बजे भगवान बालाजी महाजनापेठ स्थित बालाजी मंदिर से रथ पर सवार होकर निकले और भक्तों को दर्शन दिए पांडूमल चौराहा गांधी चौक फव्वारा चौक और शनिवार मंदिर मार्ग से होते हुए बालाजी ने भक्तों को दर्शन दिए रात 10 बजे रथ वापस मंदिर पहुंचा
बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने भी भगवान बालाजी महाराज की पूजा अर्चन और आरती कर रथ महोत्सव की शुरुआत की इस दौरान काफी दूर तक रथ भी खींचा इस दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे
मंदिर समिति अध्यक्ष आशीष भगत ने बताया बालाजी महाराज रथ पर हाथी वाहन पर सवार होकर निकले नौ दिनों तक बालाजी महाराज भक्तों को दर्शन देंगे 13 अक्टूबर से बालाजी महाराज ताप्ती नदी के सतियारा घाट पर अस्थायी मंदिर में विराजित होंगे यहां तीन दिनी मेला लगेगा इसमें हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर श्रीजी के दर्शन पूजन करेंगे 16 अक्टूबर को चांदनी चौक में मेला लगेगा यहां भी हजारों भक्त श्रीजी के दर्शन करेंगे इसके साथ ही मेले का समापन होगा
प्राचीन बालाजी मंदिर में महोत्सव और रथयात्रा की परंपरा 400 साल से चली आ रही है मंदिर पुजारी मोहन बालाजीवाले और मंदिर समिति अध्यक्ष आशीष भगत ने बताया रथयात्रा के लिए मंदिर में 45 दिन से रंगरोगन सहित अन्य तैयारी चल रही थी गुरुवार को बालाजी महाराज का विशेष अभिषेक किया गया इसके बाद श्रृंगार हुआ श्रीजी गर्भगृह में सिंहासन पर विराजमान हुए शाम में बालाजी महाराज के मुख्य वाहन गरुड़ जी को मंदिर परिसर स्थित स्तंभ पर विराजित किया गया मान्यता है कि चित्रा नक्षत्र में गरुड़ जी के विराजमान होने के बाद ही बालाजी महाराज का रथ निकलता है चित्रा नक्षत्र नवरात्रि के पहले दिन नहीं होता तो रथयात्रा दूसरे दिन निकलती है गुरुवार रात 8 बजे रथ निकला जो शहर के मुख्य क्षेत्रों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचा श्रीजी ने भक्तों को दर्शन दिए।
Tags
बुरहानपुर समाचार