बुरहानपुर - राजपुरा गेट के समीप एक होटल के ऊपर संचालित गुड अस्पताल हमेशा विवादों में रहा है, चाहे कोरोना के समय अनियमितताओं के चलते अस्पताल पर प्रशासन की कठोर कार्यवाही हो या समय समय पर मरीजों की जान से खिलवाड़ का मामला हो।
अब नया ताजा मामला एक प्रसूता की मौत को लेकर अस्पताल में हुए हंगामे का है।
अस्पताल में एक प्रसूता की सीजर ऑपरेशन के दौरान मौत हो गयी। परिजन का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज में लापरवाही बरती, और इलाज के नाम पर डेढ़ लाख रूपए भी ले लिए।
अस्पताल प्रबंधन मौत होने के बाद बॉडी न देते हुए तीन दिन और रखने का कह रहे थे। इसका विरोध किया गया तो अस्पताल प्रबंधन ने असंवेदनशीलता दिखाते हुए शव को बिना परिजन की परमिशन के बाहर सड़क किनारे पर लाकर रख दिया।
इसे लेकर मंगलवार दोपहर काफी देर तक हंगामा चला और बाद में परिजन ने भी कार्यवाही नहीं होने तक शव ले जाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर शिकारपुरा थाना पुलिस पहुंची, बाद में सीएसपी गौरव पाटिल और एसडीएम पल्लवी पुराणिक भी आए।
सीएसपी गौरव पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकारपुर क्षेत्र स्थित एक गुड हॉस्पिटल है जहां एक प्रस्तुत महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई महिला फोपनार की रहने वाली है सिरपुर का मायका हैं परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है जांच का विषय है जांच की जाएगी जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी परिजनों को समझाइए देकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
Tags
बुरहानपुर समाचार

