बुरहानपुर:- आने वाले एक सप्ताह में पावरलूम सेक्टर में बवाल होने वाला है दरअसल लंबे समय से प्रताड़ित हो रहे पावरलूम बुनकरों के सब्र का बांध अब टूट गया है और अब लंबे समय तक आंदोलन की पूरी तैयारी हो गई है अगर ऐसा होता है तो 50 हजार से अधिक पावरलूम ठप्प हो जाएंगे और इससे जुड़े करीब 1.50 लाख से अधिक मजदूर प्रभावित होंगे
दरअसल पावरलूम बुनकरों को पूरी मजदूरी नहीं मिल रही है इसे लेकर अब बुनकर आंदोलन का पुरा मन बना बैठे हैं उनका कहना है कि टेक्सटाइल्स उद्योग संचालक कम मजदूरी दे रहे हैं अगर एक हफ्ते के अंदर मजदूरी बढ़कर नहीं मिली तो बुनकर पावरलूम बंद कर आंदोलन करेंगे शहर में करीब 50 हजार से ज्यादा पावरलूम संचालित हैं जिससे करीब 1.50 लाख से अधिक विभिन्न तरीकों से रोजगार से जुड़े हैं।
25-25 रूपए से कम दी जा रही मजदूरी
पावरलूम बुनकर संघ अध्यक्ष व अधिवक्ता रियाज अहमद अंसारी ने बताया
पावरलूम के दिल की धड़कन कहे जाने वाले बुरहानपुर की दिल की धड़कन बंद हो जाने के कगार पर है बुनकरों का कोई पुरशानेहाल नही है पावरलूम बन पड़े हैं बुनकर रोजी-रोटी को तरस रहा है अपने बच्चों का पालन पोषण नहीं कर पा रहा है अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य नहीं दे पा रहा है बुनकर पावरलूम के बिजली बिल नहीं भर पा रहा है शासन, प्रशासन, सांसद, विधायक या सरकारी तंत्र में कहीं कोई सुनवाई नहीं हैआज पावरलूम बुनकर रोजी रोटी के लिए मारा मारा फिर रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है बुरहानपुर की बनिस्बत दूसरे सेंटर भिवंडी, मालेगांव ,धूलिया ,इचलकरंजी, सब अच्छे चल रहे हैं जहां पर बुरहानपुर का पावरलूम मजदूर पलायन कर रहा है
आज शहर के हालात इतने खराब है पावरलूम बुनकरों को टेक्सटाइल से 25-25 रूपए से कम मजदूरी दी जा रही है टेक्सटाइल द्वारा बुनकरों को 21, 22, 23, 24 प्रति पिक प्रति मीटर के हिसाब से मजदूरी दी जा रही है साथ ही साथ टीएल के नाम पर 100 मीटर से अधिक कपड़ा बुना कर लिया जा रहा है 106, 108, 110 और 150 मीटर की जगह 162, 165, 168 का टांका बुनवाया जा रहा है जबकि 100 मीटर 150 मीटर की मजदूरी दी जा रही है कोण की घाटी के नाम पर बुनकरों से पैसे काटे जा रहे हैं हफ्तेववारी पगार 4 हफ्ते 6 हफ्ते 8 हफ्ते या 10 हफ्ते में दी जा रही है हफ्ते में 2 या 3 दिन लूम चल रहे हैं अधिकतर पावरलूम बंद पड़े हैं बुनकर अपना जीवन यापन करने के लिए अपने पावरलूमों को तोड़कर कबाड़े में बेच रहा है कम से कम शहर में 40 प्रतिशत से अधिक लूम बंद है जिसके कारण बुनकर अपना बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहा है विद्युत मंडल द्वारा बिल पर पेनल्टी पर पेनल्टी लगा कर दी जा रही है 3 माह से सुरक्षा निधि का पैसा भी जोड़कर बिल में वसूला जा रहा है पावरलूम बुनकर संघ ने इससे पहले 14 अप्रैल 2024 को अनिश्चितकाल के लिए बुरहानपुर के पावरलूम बंद किया था तब कलेक्टर ने एक्शन में आकर लेबर कमिश्नर के बीच मध्यस्थता से पावरलूम बुनकर संघ और टेक्सटाइल के बीच बैठक कराई थी लेबर कमिश्नर मेघा भट्ट ने टेक्सटाइल को यह ताकीद की थी कि बुनकरों की तयशुदा मजदूरी 25 -25 रूपए देना होगी इसके बावजूद भी टेक्सटाइल संचालक कम मजदूरी दे रहे हैं इससे बुनकरों मे आक्रोश चल रहा है बिजली कंपनी द्वारा लाइन काटी जा रही है मीटर उखाड़कर ले जाए जा रहे हैं इसलिए बुनकर संघ ने एक हफ्ते का समय दिया है अध्यक्ष ने कहा इसके बाद आंदोलन किया जाएगा पावरलूम बंद कर दिए जाएंगे
24.50 रूपए रेट तय फिर भी नहीं दिए
कुछ सालों से मजदूरी नहीं बढ़ाई वर्ष 2018 में टेक्सटाइल कारोबारी और बुनकर संघ ने कपड़ा बुनाई की मजदूरी निर्धारित की जिसके तहत बुनकर की मजदूरी प्रति पीक, प्रति मीटर कपड़ा बुनाई के 24.50 रुपए तय किए सूत कोन और कपड़ा बुनाई में घट का अंतर 60 रूपए सूत कोन के एक बोरे का वजन अलग अलग होता है तुलाई के पहले कुछ और होता है और बुनाई के बाद 4 से 5 किलो कम मिलता है घट के अंतर का भुगतान बुनकर की मजदूरी से कट रहा है।
Tags
बुरहानपुर समाचार