बुरहानपुर :- इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के बारे में नाशिक जिले के सिन्नर ताल्लुका के शाह पांचाले में एक धार्मिक कार्यक्रम में रामगिरी महाराज द्वारा जो अभद्र टिप्पणी हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब पर की गई जिससे देश भर के मुसलमानो में आक्रोश है इसी को लेकर बुधवार को बुरहानपुर में सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समाज जन द्वारा व शनवारा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अहमद अशरफ अशरफी साहब के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में पहुंच कर एसडीएम को राष्ट्रपति वा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और डीआईजी महाराष्ट्र के नाम ज्ञापन दिया गया और महाराज की गिरफ्तारी की मांग की गई।
मौलाना अहमद अशरफ अशरफी सहाब ने कहाँ की इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब की शान में एक धार्मिक कार्यक्रम में रामगिरी महाराज द्वारा गुस्ताखी की गई उससे ना सिंफ मुसलमानो को बल्की हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के मानने वालो की आस्था को ठेस पोहची है इसको लेकर हम सब पुरजोर विरोध करते हे रामगीरी महाराज का जो विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है इससे देश में जो अम्न है इस पर डाका डालने की कोशिश की जा रही है ऐसा प्रतित होता है की प्रसिध्धी पाने के लिए ये सब किया गया है इससे देश के मुस्लिम समाज में बहोत आकोश है जिससे हालात बिगडने की सम्भावना है जिसको लेकर हमने महमाहीम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है और हम सरकार शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि रामगिरी महाराज को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आइंदा आने वाले समय में कोई ऐसी जुररत ना करें इस दौरान मौलाना कलीम अशरफ कारी रशीद चिश्ती शोएब चिश्ती पार्षद अकील औलिया पार्षद इस्माइल अंसारी अब्दुल्लाह अंसारी पार्षद हमीद डायमंड जहीर अब्बास पार्षद सैयद इसहाक अली मुज्जु मीर पार्षद आसिफ ख़ान पार्षद हाफिज़ मंसूरी रफीक गुल मोहम्मद पापा सेठ हाजी अब्दुल बासित सैयद रफीक समीर बागवान एडवोकेट सैयद अवैश मीर सोहराब कुरैशी सोहेल उस्मानी जावेद अंसारी तनवीर रजा बरकाती सहित मुस्लिम समजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार