बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण क्रय विक्रय परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है बुरहानपुर एसपी के निर्देशन व ए एसपी अंतर सिंह कनेश एवं सीएसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है।
दिनांक 11-6-2024 को कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति डोइफोडिया तरफ से बस में बैठकर बुरहानपुर आ रहा है जिसके पास काले रंग के बैग में अवैध हथियार रखे हुए है मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सीताराम सोलंकी द्वारा तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही हेतु बस स्टैंड रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड पर मनोज कॉर्नर के पास दबिश दी गई जहां संदेही युवक को पकड़ा जिसके हाथ में काले रंग का बैग था युवक से नाम पता पूछते उसने अपना नाम अमृतपाल उर्फ साजन पिता बलवंत सिंग उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जागुवाल बांगर थाना काहनूवन जिला गुरदासपुर, पंजाब का रहना बताया जिसका बैग चेक करते उसमें 7 नग अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल मिले जिन्हें जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी से पिस्टल लाने के बारे में पूछताछ करते उसके द्वारा उक्त पिस्टले डोइफोडिया से दो अज्ञात व्यक्तियों से लेना व गुरदासपुर पंजाब के विक्रमजीत सिंह नामक व्यक्ति के कहने पर बुरहानपुर आकर पिस्टले लेना बताया।आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 224/24 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया आरोपी अमृतपाल के विरुद्ध थाना कादीयां, गुरदासपुर में झगड़े मारपीट एवं विक्रमजीत सिंग के विरुद्ध थाना तिब्बर गुरदासपुर में आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध हे गिरफ्तार आरोपी अमृतपाल की पुलिस रिमांड लेकर उससे हथियार लाने ले जाने के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी प्रकरण विवेचना में है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी सीताराम सोलंकी उप निरी. सुनील पाटिल प्र.आर. राकेश शर्मा प्रआर. संतोष चौहान तथा सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
बुरहानपुर समाचार