बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन ए एसपी अंतर सिंह कनेश सीएसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट तामील किए जा रहे है बुरहानपुर एसपी द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम को वर्ष 2018 के थाना शाहपुर के गौवंश तस्करी के प्रकरण में लंबे समय से फरार सजायाफ्ता वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है थाना शाहपुर के अपराध क्रमांक 79/18 धारा 4,6,9 मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं 420,467,468,429 आईपीसी में सजायाफ्ता फरार आरोपी नवीनूर पिता मुश्ताक उम्र 38 वर्ष निवासी मुल्तानपुरा मंदसौर को औद्योगिक क्षेत्र रतलाम से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है आरोपी के विरुद्ध माननीय सत्र न्यायालय बुरहानपुर द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था गिरफ्तार वारंटी गंभीर किस्म का आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध तीन राज्यों मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश राजस्थान में गौवंश तस्करी धोखाधडी अवैध हथियार रखने संबंधी कुल 5 अपराध पंजीबद्ध है आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई पवन देशमुख थाना शाहपुर प्रआर मोहम्मद अल्ताफ थाना निंबोला आर प्रशांत राउत थाना खकनार एवं जिला सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
बुरहानपुर समाचार