कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह के रूटीन में शामिल करें ये आदतें -
उठने के बाद गर्म पानी पिएं
सुबह उठने के बाद दिन की शुरुआत गर्म पानी में 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से करें। यह आपकी पाचन क्रिया को बूस्ट करता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर की चर्बी को पिघलाने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में मदद करता है।
एक्सरसाइज करें
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए सुबह के समय एक्सरसाइज करना बहुत लाभकारी होता है। इस समय वर्काउट के दौरान एनर्जी के लिए शरीर में मौजूद चर्बी प्रयोग होती है। इस तरह फैट को बर्न करने में बहुत मदद मिलती है। यह कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने में भी मदद करता है।
स्वस्थ नाश्ता करें
कोलेस्ट्रॉल रोगियों को अपना नाश्ता प्रोटीन से भरपूर करना चाहिए। आपके नाश्ते में हेल्दी फैट्स और फाइबर की मात्रा भी संतुलित होनी चाहिए। फाइबर से भरपूर चीजें खाने से गट हेल्थ और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। ये कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में मदद करते हैं।
हर्बल चाय पिएं
कोशिश करें कि अगर आपको दूध वाली चाय पीने की आदत है, तो इसके बजाए हर्बल चाय पीना शुरू कर दें। यह आपके पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और वजन घटाने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती हैं।
ड्राई फ्रूट्स और बीज खाएं
सुबह के समय हर्बल चाय के साथ बादाम, अखरोट जैसे नट्स के साथ कद्दू, सूरजमुखी, चिया सीड्स आदि जैसे बीज खाने से लिपिड प्रोफाइल में सुधार होता है। ये कोलेस्ट्रॉल रोगियों की सेहत में सुधार करते हैं।
Tags
स्वास्थ्य संसार