अस्थमा के लक्षण और उसके बचाव के लिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट, आइए जानते हैं


अस्थमा के लक्षण -

-स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार घरघराहट अस्थमा के सबसे आम लक्षणों में से एक है. आपको बता दें कि इस स्थिति में सांस लेते समय एक तरह की कर्कश या सीटी जैसी आवाज निकलती है.
-खासतौर पर रात के समय, हंसते समय या व्यायाम करते समय खांसी की समस्या होना
-सीने में जकड़न की समस्या
-सांस लेने में कठिनाई
-बात करने में कठिनाई
-बेचैनी या घबराहट की समस्या
-थकान
-सीने में दर्द की समस्या
-तेजी से सांस लेने
-बार-बार संक्रमण की समस्या
-नींद न आने की समस्या
हालांकि लक्षणों का अनुभव यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस प्रकार का अस्थमा है. कुछ लोगों को पूरे दिन हर समय ऐसे लक्षणों का अनुभव होता है. वहीं, कई लोगों को कुछ गतिविधियों के दौरान ऐसे लक्षण महसूस हो सकते हैं.

अस्थमा से बचाव कैसे करें -

- बाहर जाते समय हमेशा इनहेलर अपने साथ रखें
- डॉक्टर के संपर्क में रहें और अस्थमा के लक्षण उनके साथ साझा करें
- अस्थमा के ट्रिगर्स को पहचानें और खुद को उनसे बचाएं
- स्वस्थ और संतुलित आहार लें और पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियां खाएं
- भाप लें, इससे सर्दी-खांसी ठीक हो जाती है
- आपको बता दें कि विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर आहार लेने से श्वसन तंत्र में सूजन कम हो जाती है
-ऐसे में गर्म पेय पदार्थ पीते रहें, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्म पेय पदार्थों में शहद मिलाकर पीने से श्वसन तंत्र को राहत मिलती है और लक्षणों में सुधार होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post