बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले में फिर एक बार ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है एक कलयुगी माँ ने अपने बच्चे को जन्म देने के बाद शमशान में फेंक दिया ।
आपको बता दे कि मामला मंगलवार रात 11 बजे बुरहानपुर की सिंधी बस्ती स्थित श्मशान कृपा से लोग गुजर रहे थे दो लोगों ने कोने में घास के बीच नवजात का शव देखा और डायल 100 को सूचना दी, सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी दूसरे दिन पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियो का कहना था कि शव को कुत्तों ने नोच कर नुकसान भी पहुंचाया है मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है।
वहीं मामले में एएसपी एएस कनेश ने कहा कि नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है निजी अस्पतालों से जानकारी एकत्रित की जा रही जांच बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी अब पुलिस अस्पताल से जानकारी जुटाने में लगी है अभी यह पता नहीं चल पाया कि नवजात को शमशान में कौन फेंक कर गया है इसके आगे की कार्रवाई होगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार