डर्मेटाइटिस त्वचा की एक आम स्थिति है, जिसमें त्वचा में सूजन और जलन होती है, यह खुजली, लालिमा, सूखापन, फफोले, दरारें और पपड़ीदार त्वचा जैसे लक्षण पैदा कर सकती है.
इसका समय रहते इलाज न कराने से यह कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है. ऐसे में इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है.
डर्मेटाइटिस के प्रकार
1. एटोपिक डर्माटाइटिस (एक्जिमा)
यह सबसे आम प्रकार का डर्मेटाइटिस है, जो अक्सर बचपन में शुरू होता है और पूरे जीवन तक रह सकता है. यह शुष्क त्वचा, एलर्जी और प्रतिरक्षा प्रणाली के कारकों से जुड़ा होता है.
2. संपर्क डर्मेटाइटिस
यह तब होता है जब त्वचा किसी ऐसे सब्सटेंस के संपर्क में आती है जिससे उसे एलर्जी या जलन होती है, जैसे कि साबुन, डिटर्जेंट, धातुएं या पौधे.
3. सेबोरिक डर्मेटाइटिस
यह खोपड़ी, चेहरे और छाती पर ऑयली स्किन एरिया को प्रभावित करता है. यह अक्सर जन्म के कुछ हफ्तों के भीतर या एडोलिसेंस में शुरू होता है.
4. एलर्जिक डर्मेटाइटिस
यह किसी ऐसे सब्सटेंस के प्रति एलर्जिक रिएक्शन के कारण होता है जिसे आप खाते हैं, सांस लेते हैं या अपनी त्वचा पर लगाते हैं.
5. स्टेसिस डर्मेटाइटिस
यह पैरों की निचली त्वचा को प्रभावित करता है, जो खराब ब्लड फ्लो के कारण होता है.
डर्मेटाइटिस के लक्षण
खुजली होना
त्वचा शुष्क, खुरदरी और फटी हुई होना
छोटे, तरल पदार्थ से भरे हुए फफोले बनना
त्वचा में दरार पड़ना
त्वचा पर ब्लीडिंग या इंफेक्शन होना
त्वचा पपड़ीदार और मोटी होना
त्वचा पर रैश होना
सूजन और त्वचा का रंग बदलना
त्वचा पर रूसी
त्वचा में गांठ होना
लालिमा होना
बालों के रोम में गांठ
डर्मेटाइटिस के कारण
एलर्जिक रिएक्शन डर्मेटाइटिस का एक आम कारण हैं.
साबुन, डिटर्जेंट, केमिकल और कुछ कपड़े त्वचा को परेशान कर सकते हैं और डर्मेटाइटिस का कारण बन सकते हैं.
सूखी त्वचा डर्मेटाइटिस के लिए ज्यादा सेंसिटिव होती है.
तनाव डर्मेटाइटिस के लक्षणों को बदतर बना सकता है.
डायबिटीज और थायराइड रोग, डर्मेटाइटिस के खतरे को बढ़ा सकती हैं.
इसका कारण आनुवांशिक और प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
डर्मेटाइटिस से बचाव
रोजाना मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, खासकर नहाने के बाद.
उन साबुनों, डिटर्जेंट और केमिकल्स से बचें जिनसे त्वचा को जलन होती है.
अगर किसी चीज से एलर्जी है, तो उसके इस्तेमाल से बचें.
ऐसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Tags
स्वास्थ्य संसार