बुरहानपुर - सर्व सेवा संकल्प समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए महिला शक्ति को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें धर्म और संस्कृति जागरण में उल्लेखनीय कार्य हेतु भागवत कथा वाचक पूज्य ममता दीदी व्यास जी , अध्यात्म के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य हेतु ब्रह्मकुमारी मंगला दीदी , समाजसेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य हेतु श्रीमती हरप्रीत कौर कीर, एवं स्पोर्ट्स खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय कार्य हेतु श्रीमती माधवी सोनवने को सम्मानित किया गया।
भागवत कथा वाचक पूज्य ममता दीदी व्यास जी ने इस अवसर पर कहा कि नारी के बिना दुनिया अधूरी है। महिला सशक्तीकरण के लिए बिना भेदभाव समान अवसर जरूरी है। आज की नारी सशक्त है। पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
ब्रह्मकुमारी मंगला दीदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें यह याद रखना चाहिए कि महिलाएं हमारे समाज का मुख्य आधार हैं। उनके बिना, किसी समाज की प्रगति संभव नहीं है।
संस्था अध्यक्ष डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा कि भारत की संस्कृति में सदैव नारी को महत्व दिया गया है वेदों में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः…अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहीं ईश्वर का निवास होता है, आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं,आज उन्हें सम्मानित कर संस्था अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रही है।
कार्यक्रम में श्रीमती उमा कपूर,श्रीमती संध्या कदवाने,नितेश दलाल,मनोज महाजन,ममता दुबे,माधवी सोनवने आदि उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार