क्या आप जानते हैं कि आखिर नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से ही क्यों होती है? अगर आपको नहीं पता तो आइए जानते हैं

नए साल का सेलिब्रेशन सदियों से चला आ रहा है. 1582 तक नया साल मार्च महीने में वसंत की शुरुआत के साथ मनाया जाता था. तब रोमन कैलेंडर (Roman Calendar) में सिर्फ 10 महीने ही होते थे. इसके बाद रोम के राजा नूमा पोंपिलस ने रोमन कैलेंडर में कुछ बदलाव किए. 8वीं शताब्दी ईसा पूर्व के बाद राजा नूमा पोंपिलस ने कैलेंडर में जनवरी और फरवरी महीने को भी जोड़ दिया. हालांकि 1 जनवरी को नया साल मनाने की शुरुआत ग्रेगेरियन कैलेंडर (Gregorian Calendar) से हुई.
ग्रेगोरियन कैलेंडर में बदलाव की शुरुआत रोमन शासक जूलियस सीजर ने की थी. इसके कुछ समय बाद सीजर ने ही नए साल के शुरुआत को 1 जनवरी के साथ धूमधाम से मनाने की घोषणा की. 
गेरिगोरियन कैलेंडर सूर्य चक्र पर आधारित है. इस कैलेंडर को ज्यादातर देशों में मान्यता मिली हुई है. यही कारण है कि इसी कैलेंडर के अनुसार साल की शुरुआत 1 जनवरी से होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post