बुरहानपुर (नि.प्र.) आज रविवार को जिव्हेश्वर वाडी प्रतापपुरा में आराध्य संत संताजी महाराज के चित्र पर पर माल्यार्पण कर तेली समाज महिला मंडल अध्यक्ष रुपाली चौधरी कि अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ महिलाओ का सम्मान किया गया वही बालिकाओ ने प्रभु श्री राम के गीतो की सुन्दर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वाति चौधरी ने बताया तेली समाज का इतिहास आदि काल से भगवान शिव व्दारा प्रथम तेली महापुरुष के सृजन से रहा है। नीता चौधरी ने अपनी बात रखते हुए बताया त्रेतायुग में श्री राम जब लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे तब उनके आगमन पर नगर में अमावस्या के दिन दीप जलाकर दिवाली मनाई गई, इसमें अहम योगदान तेल उपलब्ध कराने के लिए तेली समाज का रहा। तब से आज तक प्रतिवर्ष इस तिथि पर बड़ी धूमधाम के साथ दिवाली मनाई जाती है । एक लंबे युग के बाद पुनः 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम कि प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही, ऐसी ऐतिहासिक घड़ी की हमारी पीढ़ी साक्षी बनने जा रही इस अवसर पर हम सभी तेली समाज बंधु॒-भगीनीयो को अपने घरों पर नजदीक मंदिरों पर दीप जलाकर इसे धुमधाम से मनाना है। उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सुहागदान वस्तुएं भेंट की। जहां कार्यक्रम का संचालन योगीता और चेतना चौधरी ने किया वहीं पुजा चौधरी ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में मीराबाई, मंगलाबाग, गंगाबाई, शोभाबाई, कल्पना बाई आदि मौजूद थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार