1. मूंगफली
पीनट बटर और मूंगफली में मौजूद गोइट्रोजन हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति को ज्यादा खराब कर सकता है, क्योंकि यह आयोडीन के सेवन में रुकावट कर सकता है, इसलिए हाइपोथायराइड के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए।
2. रागी
रागी आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होने के कारण फायदेमंद होता है, लेकिन गोइट्रोजेनिक भोजन होने के कारण इसे भिगोकर और अच्छी तरह से पकाने के बाद कभी-कभार खाना चाहिए। रागी का कच्चा सेवन करने से ये आपकी स्थिति को और अधिक बिगाड़ सकता है।
3. बादाम
बादाम सेलेनियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो थायराइड के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। लेकिन बादाम एक गोइट्रोजेनिक रिच फूड भी है, इसलिए इसका अधिक सेवन करने से थायरॉयड ग्रंथि की आयोडीन अवशोषित करने की क्षमता कम हो सकती है। इसलिए हाइपोथायराइड वाले लोगों को रोजाना 3-5 बादाम खाने चाहिए।
4. सोया
सोया युक्त खाद्य पदार्थ थायराइड के लक्षणों को ठीक से अवशोषित करने की शरीर की क्षमता को बदल और प्रभावित कर सकते हैं। सोया-आधारित खाद्य उत्पादों में गोइट्रोजेन भी पाए जाते हैं, जो थायरॉयड ग्रंथि में जलन पैदा करते हैं, इसलिए सोया उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए।
5. गेहूं
गेहूं ग्लूटेन फूड है, जो एक गोइट्रोजेनिक भोजन है। ऑटोइम्यून हाइपोथायरायडिज्म की समस्या में गेहूं का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।
Tags
स्वास्थ्य संसार