हालांकि इससे पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने यहां अस्पताल बंद होने का बोर्ड लगा दिया और सारे कर्मचारी डॉक्टर बाहर निकल आए ।
डॉक्टर से लेकर लैब टेक्निशियन ,सफाईकर्मी ,आया बाई सहित अन्य करीब 40 से अधिक कर्मचारी रोते हुए अस्पताल से बाहर निकले ।
कोई यहां 12 तो कोई 26 साल से सेवाएं दे रहा था इधर अचानक अस्पताल बंद होने से मरीज हैरान रह गए कुछ डॉक्टरों को चेकअप कराने पहुंचे तो कुछ महिलाएं अपनी जांच रिपोर्ट दिखाने आई थी संचालक ने कहा की हमें कोर्ट का आदेश मान्य है जो भी कमियां बताई गई हैं उसे दूर कर जल्द अस्पताल चालू कराया जाएगा ।
इधर संचालक सदस्य व पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कहा- हमें कोर्ट का आदेश मंजूर है संस्था 42 साल से संचालित थी जो भी कमियां है उसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा अस्पताल नो प्रोफिट नो लॉस में चल रहा था।
जिला अस्पताल को दिया 45 यूनिट ब्लड
मातृ सेवा सदन ब्लड बैंक में 45 यूनिट ब्लड रखा था अस्पताल को बंद करने के पूर्व प्रबंधन ने इसे जिला अस्पताल को सौंप दिया ताकि इसका उपयोग हो सके।
Tags
बुरहानपुर समाचार
