मानव सेवा संस्था द्वारा पक्षियों के लिए पानी के सीकोरे वितरण कार्यक्रम का आयोजन

बुरहानपुर नी.प्र.आज मानव सेवा संस्था द्वारा सीकोरे वितरण का कार्यक्रम गोकुल चंद्रमा मंदिर इतवारा मैं किया गया ।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष प्रेमलता सांकले ने बताया हमारे घर के आस-पास छोटे-छोटे पक्षी भूखे और प्यासे उड़ते रहते हैं जो हमारी प्रकृति का अभिन्न अंग है इनके दाने पानी की व्यवस्था करना हमारा परम कर्तव्य है और इस कर्तव्य को निभाते हुए आज हमने पक्षियों के दाने पानी के लिए सीकोरे वितरण का बहुत पुण्य का कार्यक्रम कियाा
। उक्त अवसर पर संस्था की संस्थापक उषा अग्रवाल ने बताया मनुष्यों को तो ईश्वर ने दिमाग दिया है वह अपने खाने पीने की व्यवस्था खुद कर लेता है लेकिन पक्षी स्वयं यह व्यवस्था नहीं कर सकते इसलिए हमें उनका ख्याल रखना चाहिए ।
उक्त अवसर पर मंदिर के मुखिया जीभागवत भूषण हरि कृष्ण जी ने बताया इन मुक पक्षियों की सहायता करना हमारा परम कर्तव्य हैऔर हमें इनका ध्यान रखना चाहिए यही सच्ची सेवा है ।
इस अवसर पर सचिव चंदा जांगड़े कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी पुनीत सांकले मंसूर सेवक अरुण जोशी एवं मीडीया प्रभारी अत्ताउल्लाह खान उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post