आंखों में थकान और भारीपन महसूस होती है, तो आंखों की ऐसे करें देखभाल

आइए, जानते हैं आंखों की देखभाल के 12 टिप्स -

01. सुबह सूर्योदय से पहले उठें और उठते ही मुंह में पानी भरकर बंद आंखों पर 20-25 बार ठंडे पानी के छींटे मारें। याद रखें, मुंह पर छींटे मारते समय या चेहरे को पानी से धोते समय मुंह में पानी भरा होना चाहिए।

02. धूप, गर्मी या श्रम के प्रभाव से शरीर गर्म हो तो चेहरे पर ठंडा पानी न डालें। थोड़ा विश्राम कर पसीना सुखाकर और शरीर का तापमान सामान्य करके ही चेहरा धोएं।

03. आंखों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए, इससे आंखों को नुकसान होता है।

04. बहुत दूर के पदार्थों या दृश्यों को देर तक नजर गड़ाकर न देखें, तेज धूप से चमकते दृश्य को न देखें, कम रोशनी में लिखना, पढ़ना व बारीक काम न करें।

05. नींद, आंखों में भारीपन, जलन या थकान महसूस हो तो काम तत्काल आंखों को बंद कर उन्हें थोड़ा विश्राम दें।

06. देर रात तक जागना और सूर्योदय के बाद देर तक सोना आंखों के लिए हानिकारक होता है। देर रात तक जागना ही पड़े तो घंटा-आधा घंटे में एक गिलास ठंडा पानी पी लेना चाहिए।

07. आंखों को धूल, धुएं, धूप और तेज हवा से बचाना चाहिए। ऐसे वातावरण में ज्यादा देर न ठहरें। लगातार आंखों से काम ले रहे हों तो बीच में 1-2 बार आंखें बंद कर, आंखों पर हथेलियां हलके-हलके दबाव के साथ रखकर आंखों को आराम देते रहें।

08. एयरकन्डीशनर के एकदम सामने न बैठें। किसी दूसरे व्यक्ति का रूमाल एवं तोलिया इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

09. तेज धूप में धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें। - खीरे के पतले टुकड़े आंखों पर 15-20 मिनट तक रखें।

10. लेटकर नहीं पढ़ना चाहिए और ना ही लेट कर टीवी देखना चाहिये। टीवी और आपके बीच दूरी होना चाहिये।
कम्प्यूटर पर कार्य करते समय भी कम्प्यूटर एवं आँखों के बीच एक उचित दूरी अवश्य रखें।

11. आँख में काजल, सुरमे का इस्तेमाल न करें। आँख की बीमारी होने पर स्वयं चिकित्सा न करें। साल में एक बार नेत्र रोग विशेषज्ञ से आँखों की जांच करानी चाहिए।

12. आंखों की देखभाल करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप पपीता, टमाटर, संतरा, गाजर और पालक का नियमित सेवन अपने आहार में शामिल करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post