1 मई 2023 मजदुर दिवस पर शासकीय चतुर्थ एवं तृतीय कमर्चारियो का आयोजित होगा भव्य सम्मान समारोह


बुरहानपुर नि.प्र- भारतीय मूल की मानव सेवी अंतराष्ट्रीय संस्था जायंट्स एवं जिले की समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिंनाक 01 मई 2023 वार सोमवार को प्रातः 10.30 बजे लालबाग स्थित तुलसी मॉल होटल ग्रैंड शिवम में मजदूर दिवस के अवसर पर शासकीय विभिन्न विभागों कलेक्टर कार्यालय , जिला पंचायत , SDM, पुलिस , रेलवे सुरक्षा बल ,रेलवे , विद्युत् मंडल , नगर निगमसफाई कर्मचारी ,जिला स्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग,श्रम विभाग के कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह जायंट्स अंतराष्ट्रीय विश्व उपाध्यक्ष नुरुद्दीन सेववाला मुंबई के मुख्य आतिथ्य व् जायंट्स सेन्ट्रल कमिटी मेम्बर एम् जे एस लाम्बा कटनी , जायंट्स फेडरेशन 7 अध्यक्ष गोविन्द गोयल इंदौर, जायंट्स फेडरेशन 7 म. प्र. के फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन बुरहानपुर के विशेष आतिथ्य एवं जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला , जनजाग्रति अध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न होगा l
जायंट्स प्रशासन संचालक सुनील शाह एवं जनजागृति के सुनील सलूजा ने कहा की आमंत्रित समस्त कर्मचारी बन्धु इस भव्य सम्मान समारोह में पधारकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करे l आपका आगमन ही हमारे लिए कार्यक्रम की सफलता होगी l
उपरोक्त जानकरी महावीर प्रसाद बांदिल एवं अरुण जोशी ने दी l

Post a Comment

Previous Post Next Post