बुरहानपुर :- तीसरे दिन भी प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों को तोड़ने की बड़ी कार्यवाही की गई। बाकड़ी वन चौकी लूट घटना नेपानगर थाने में घटित घटना एवं घाघरला वनों में अतिक्रमण गतिविधियों में संलिप्त मुख्य आरोपी फूलसिंग रेवसिंग सहित अन्य अतिक्रमणकारियों के अवैध निर्माणों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला सोमवार को ग्राम बाकड़ी में मुख्य आरोपी फूलसिंग के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा की जा रही है। बाकड़ी एवं पंचायत के अन्य फाल्या में आज लगभग 35 से 40 अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही जारी है। क्षेत्र में सर्वप्रथम धारा 144 लागू की गई एवं क्षेत्रवासियों को सूचित भी किया गया। पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध बेहतर रणनीति अपनाकर क्षेत्र में लगातार कार्यवाही कर रहा है। जिले में अन्य जिलों से भी फोर्स बुलाई गई है। संपूर्ण कार्यवाही डीआईजी श्री तिलक सिंह, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा वन मण्डलाधिकारी अनुपम शर्मा की उपस्थिति में की गई
Tags
बुरहानपुर समाचार