इस अवसर पर अखिल भारतीय महापौर परिषद की अध्यक्ष माधुरी अतुल पटेल को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से उन्हें द्वितीय बार महापौर निर्वाचित होने तथा अखिल भारतीय महापौर परिषद की अध्यक्ष बनाये जाने तथा उनके कार्यकाल में नगर के हुए चहुमुखी विकास के लिए स्मृति चिन्ह शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि व्यक्ति से व्यक्तित्व तक की यात्रा, सफर, सोपान या उडान हम सबके जीवन का वह भाग है, जिसमें दूर दृष्टि, दृढ इच्छा शक्ति, संर्घष, समर्पण, लगन, निष्ठा, संवेदन शीलता निरंतरता सच्चाई, सेवा भावना एवं इस सबसे उपर परमात्मा की अनुकम्पा माता पिता का स्नेह आशीर्वाद समाज की शुभ मंगलकामनाए अर्थात दुआएं भी शामिल होती है। तब ही एक व्यक्ति तपस्या की भट्टी में तप कर निखरता है हीरे एवं सोने की तरह चमकता है वह राष्ट्र समाज एवं जन-जन के लिए उसका जीवन समर्पित हो जाता है वह सबका प्रेरणा स्त्रोत प्रकाश स्तंभ व लोक नायक बन जाता है ऐसे ही व्यक्ति से व्यक्तित्व बनने वाले लोह पुरूष भारत को एक गौरवमयी भारत वर्ष का पुनः सुन्दर सुगठित आकार देने वाले स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल एक व्यक्ति ही नहीं अपितु राष्ट्र के लिए अपना सबकुछ बलिदान करने का पाठ पढाने वाले स्वयं विश्व के सबसे गौरव शाली विश्वविद्यालय थे हम सब देश वासी और समाज जन परम सौभाग्यशाली है कि इस पुण्य धरा पर तथा हमारे समाज में उनका जन्म हुआ तथा भारत उनकी कर्मभूमि बना उन्होंने कहा कि यहां आकर आपके अपनत्व, स्नेह आत्मियता और प्रेम से आज मैं अभिभूत होकर आपके साथ बिताये गये इन सुन्दर पलो को अपने स्मृति में सदैव संजोकर रखूंगी मैं आप सभी को अपने पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण शहर बुरहानपुर में हृदय से आमंत्रित करती हूं मुझे विश्वास है कि आप यहां पधार कर मुझे अपने आतिथ्य का अवसर अवश्य प्रदान करेगे
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राम खेलावन पटेल रमेश भाई रुपारे कविता पाटीदार वल्लभ भाई पटेल मनोहर पाटीदार एस. एन. रूपला एवं पूर्व महापौर अतुल पटेल उपस्थित थे इस गरिमामय आयोजन में मध्यप्रदेश गुजरात एवं अन्य क्षेत्रों से पाटीदार समाज के गणमान्यजनो, महिला पुरुष एवं युवाओ ने भाग लेकर संकल्प लिया कि राष्ट्र सेवा के साथ समाज सेवा कृषि उद्योग एवं जीवन के हर क्षेत्र में सदैव आगे बढ़कर कार्य करेगे