खुशी के पल संस्था द्वारा ग्राम लोनी की आंगनवाड़ी मे बच्चो के खिलौने गेम्स एवं पौष्टिक आहार किये वितरित

बुरहानपुर :- प्रतिस्पर्धा के इस युग में जहां एक और बच्चों पर शिक्षा में प्रथम आने का मानसिक तनाव रहता है उसी बीच अगर कुछ समय बच्चे खेल कूद में दें तो उनका मानसिक और शारीरिक जीवन तनाव मुक्त हो जाता है और वह शिक्षा में और अधिक परिश्रम से अच्छे से अच्छा करने का प्रयत्न करते हैं ।
उपरोक्त उदगार खुशी के पल संस्था की संयोजिका हरप्रीत कौर कीर ने ग्राम लोनी में आंगनवाड़ी बच्चों को खिलौने गेम्स एवं पोस्टिक आहार वितरित करते हुए कही हरप्रीत कौर कीर ने बताया कि संस्था द्वारा आंगनबाड़ी बच्चों को खिलौने गेम्स एवं पोस्टिक आहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
 इस अवसर पर आंगनवाड़ी कि उज्जवला लोनी ग्राम की सरपंच तृप्ति पाटिल एव संस्था से जुड़ी सदस्य पूजा शर्मा, स्नेहा जोशी, मीनाक्षी शर्मा, राजश्री मंत्री, मीनू मालानी, नेहा शर्मा, स्वीटी कोचर, किरण चांडक, रानी पारीक आदि उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post