बुरहानपुर :- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शाहपुर थाना क्षेत्र मे इच्छापुर के पास गोवंश से भरा पिकअप वाहन में चार गाय एक बछड़ा मिला कार्यकर्ताओं ने वाहन मे एक सवार एक आरोपी को पकड़ा वहीं दूसरा वाहन से उतर के भाग निकला पकड़े गए वाहन को शाहपुर थाना ले गए पिकअप वाहन में भरे गोवंश को रखने के लिए गौशाला से संपर्क किया लेकिन गौशालाओ ने रखने के लिए इंकार कर दिया इसके पीछे न्यायालयीन प्रक्रिया का कारण बताया गया।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुखबिर की सूचना हमें मिली थी की पिकअप वाहन में गोवंश भर के जा रहे हैं जिसके तहत इच्छापुर हाईवे पर रोक कर इसकी जांच की जिसमें 4 गाय एक बछड़ा मिला पकड़ा गए ।
आरोपी इंदौर से देपालपुर निवासी दिगंबर पिता बाबूराव गोढ़के हैं उसने कहा कि गाया और बछड़ा किसी किसान का है उन्हें महाराष्ट्र ले जा रहा था बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा गोवंश किसान के होते तो उसमें से एक आदमी गाड़ी से उतर कर भागता नहीं शाहपुर थाने के एसआई सुनील पाटिल ने जानकारी दी कि ड्राइवर जिसका वाहन बता रहा है उसे बुलाया गया और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार
