निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को 17 वर्ष पुराने वर्ष 2006 के देह व्यापार से संबंधित प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी. गिरवर जलोदिया द्वारा स्थाई वारंट की तामीली हेतु पुलिस टीम गठित कर महाराष्ट्र रवाना किया गया था। दिनांक 13.02.2023 को टीम द्वारा शिरपुर जिला धुलिया महाराष्ट्र से स्थाई वारंटी राजू पिता मूलचंद, उम्र 30 वर्ष, निवासी बोरवाड़ी बुरहानपुर स्थाई निवासी रामनगर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बुरहानपुर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया है।
आरोपी की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी शिकारपुरा गिरवर सिंह जलोदिया, सउनि कुबेर जाटव, सउनि मेहफूज अली, प्र आर राजेश बामनिया, आर शादाब अली का सराहनीय योगदान रहा।
Tags
बुरहानपुर समाचार
