नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी जीजा को खकनार पुलिस ने प्रकरण दर्ज़ कर किया गिरफ्तार


बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।

दिनांक 11.02.23 को फरियादिया ने अपनी बड़ी बहन के साथ थाना खकनार उपस्थित होकर रिपोर्ट की कि ग्राम सिरपुर में रहने वाले उसके जीजा मोतीलाल पिता धनपाल राठौड़ ने दिनांक 29.01.23 की रात्रि को उसके घर राजोरा आकर उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ खोटा काम किया।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना खकनार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 109/23 धारा 363, 376, 376(2)(च) भादवि एवं धारा 5n, 6 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी, खकनार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अगले ही दिन दिनांक 12.02.23 को आरोपी मोतीलाल पिता धनपाल राठौड़, उम्र 26 वर्ष, निवासी सिरपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी खकनार निरी. संजय पाठक, उनि राजेंद्र बडगुजर, प्र. आर. सचिन, आर. दीपांशु, आर. अंकित तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post