2 अधिवक्ताओं सहित एक मुंशी की मिलीभगत से नामांतरण के कोई 42 प्रकरणों में नामांतरण किया गया था जिसमें तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर और न्यायालय की सील का उपयोग किया गया था ।
लालबाग माल के एक पटवारी के द्वारा पूरा मामला तहसीलदार के संज्ञान में लाया गया था जिस पर तहसीलदार के द्वारा न्यायालय प्रकरणों की जांच की गई तो कोई 42 नामांतरण के ऐसे मामले सामने आए थे जिनमें तहसीलदार के द्वारा नामांतरण नहीं किए गए थे इस पर पूरे मामले की जांच कर प्रकरण जिला कलेक्टर के संज्ञान में लाने पर कलेक्टर के निर्देश पर प्रभारी तहसीलदार रामलाल पगारे के द्वारा सिटी कोतवाली में 2 अधिवक्ताओं सहित एक मुंशी की एफ आई आर दर्ज कराई गई है।
अधिवक्ता और मुंशी की एफ आई आर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चलरहा है वही मुंशी असलम ने पंचायत एवं नगर निगम की बिना अनुमति हमीदपुरा में भूमि पर टीन शेड का निर्माण कराया था जिसको लेकर कलेक्टर को शिकायत प्राप्त होने पर जांच के बाद हमीदपुरा रोड पर बना टीन शेड पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ा गया
प्रशासन अब फर्जी नामांतरण मामले के आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गया है जबकि आरोपी रफूचक्कर हैं
आप को बतादें की कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार शुक्रवार को अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गई।
प्रभारी तहसीलदार रामलाल पगारे ने जानकारी देते बताया कि ग्राम हमीदपुरा की भूमि खसरा नंबर 49/1 में से पैकी रकबा 13×17 कुल 221 वर्गफिट पर फर्जी नामांतरण मामले के संबंध में यह कार्यवाही की गई है।
उन्होंने बताया कि हमीदपुरा निवासी मोहम्मद असलम पिता मुश्ताक अहमद द्वारा ग्राम पंचायत एमागिर्द की बिना अनुमति के साईकिल दुकान का निर्माण किया गया था ।
यह कार्यवाही संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान प्रभारी तहसीलदार, थाना प्रभारी गणपति नाका ग्राम पंचायत सचिव, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, सहित अन्य मौजूद रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार