बुरहानपुर .... जलगांव जिले की तहसील पाचोरा के ग्राम लोहारी बुद्रुक मे अखिल भारतीय बडगुजर समाज द्वारा आयोजित महाधिवेशन समारोह मे प्रमुख अतिथि के रूप मे उपस्थित खंडवा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई , जहा महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री.एकनाथ जी शिंदे मुख्यअतिथि के रूप उपस्थित थे। इस कार्यकम मे एक मात्र सांसद श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल उपस्थित थे। जिस के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री.शिंदे जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि, खंडवा सांसद श्री.पाटिल जी एम पी आकर उपस्थित हुए है, इसलिए मैं आपका स्वागत करता हू, जिसके उत्तर मे खंडवा सांसद ने उनके उद्बोधन से किए स्वागत के लिए पूरी शालीनता के साथ खड़े होकर सभी का अभिवादन किया। कार्यक्रम मे खंडवा सांसद का बड़े पुष्पमाला एवम प्रतीक चिन्ह शाल श्रीफल देकर भी स्वागत किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री श्री.एकनाथ जी शिंदे ने सांसद श्री.पाटिल जी से चर्चा करते करते मुंबई आने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम मे आयोजको द्वारा एक स्मरणिका का प्रकाशन उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा किया है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के ग्रामविकास व खेल मंत्री श्री.गिरीश भाऊ महाजन, जल संसाधन एवम स्वच्छता मंत्री श्री.गुलाब राव जी पाटिल,पाचोरा विधायक श्री.किशोर जी अप्पा पाटिल, चालीसगांव विधायक श्री.मंगेश दादा चौहान, अधिवेशन चे अध्यक्ष श्री.उमेश। जी करोड़पति,श्री. आनंदा भाऊ सूर्यवशी,श्री.कैलाश जी बडगुजर आदि के साथ महाराष्ट्र के कद्दावर नेता मंच पर उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार