सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग कर की गई चालानी कार्यवाही

 बुरहानपुर :- बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह 11-17 जनवरी के तहत यातायात थाना सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग कर चालानी कार्यवाही के साथ साथ जन जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे है ।

कार्यक्रमों के तहत लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने धीमी गति से वाहन चलाने नशा करके वाहन नहीं चलाने जरूरी दस्तावेज साथ में रखने यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post