बुरहानपुर/7 अगस्त, 2022/-आजादी के अमृृत महोत्सव के तहत ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ अंतर्गत जिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियाँ व कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ग्राम चांदगढ़ में युवा मण्डल के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ हेतु जागरूक करते हुए प्रेरित किया गया। वहीं महाविद्यालय स्तर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Tags
बुरहानपुर समाचार