जिला प्रशासन ने तिरंगा बाईक रैली निकालकर नागरिकों को किया जागरूक ,नागरिकों ने जगह-जगह रैली का फूल बरसाकर किया स्वागत सम्मान


बुरहानपुर/7 अगस्त, 2022/- जिले में आजादी के अमृृत महोत्सव के तहत ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियाँ व कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2022 तक मनाया जा रहा है। 

इसी श्रृंखला में आज तिरंगा बाईक रैली का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम से किया गया। यह तिरंगा बाईक रैली नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए गांधी चौक, फव्वारा चौक, शनवारा, सिंधी बस्ती  से लालबाग सागर टॉवर पर समाप्त हुई। 
 तिरंगा बाईक रैली में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा, वनमण्डलाधिकारी श्री प्रदीप मिश्र, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण/कर्मचारीगणों ने सहभागिता की। बाईक रैली का जगह-जगह नागरिकजनों द्वारा फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत,सम्मान किया गया। 
 ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ का हिस्सा बनें, अपने घर तिरंगा लहरायें। तिरंगा बाईक रैली के समापन अवसर पर  लालबाग स्थित सागर टॉवर के समीप पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा उपस्थितजनों को आजादी के अमृत महोत्सव की शपथ दिलाई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post