शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा का 145 वां स्थापना दिवस मनाया गया

बुरहानपुर - आज श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा का 145 वा स्थापना दिवस मनाया गया। 
इस अवसर पर सुबह श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा पूजन हुवा इसके पश्चात शिखर पर लगने वाली ध्वजा का पूजन हुवा, ततपश्चात शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई । 
शामको आरती भजन आदि कार्यक्रम हुवे । श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी में 345 छोटी बड़ी प्रतिमा है सभी प्रतिमाए 390 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है ।
मंदिर जी में पाषाण की शंख पर विराजमान नेमिनाथ भगवान की चौबीसी तथा पाषाण की शांतिनाथ भगवान की चौबीसी दुर्लभ प्रतिमाओं में शामिल है ।
कार्यक्रम में ध्वजा संजय हुमड़ द्वारा शिखर पर श्री विशाल हुमड़ के सहयोग से की। 
सुबह श्रीजी के अभिषेक शरद लुहाड़िया, श्री जम्बु पहाड़िया, शम्भू पहाड़िया,अनिल लुहाड़िया , किरण हुमड़, कमल छाबड़ा, महावीर सोनी ने की। 
ध्वजारोहण में ट्रस्टी चंद्रकांत लुहाड़िया विनय हुमड़, सतीश हुमड़ नीलेश पाटनी, संजय बड़जात्याआदि उपस्थित थे। 
सभी ने मंदिर जी के स्थापना दिवस की बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post