बुरहानपुर - ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम शिविर गायत्री परिवार के सहयोग से सीतापुर खकनार की सुदूर आदिवासी अंचल की पहाड़ी पर संपन्न हुआ जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर रविंद्र महाजन,पैनल अधिवक्ता ए.व्ही.खान, पीएलवी एवं परामर्शदाता अल्मास खान, पीएलवी इकबाल अंसारी एड.शोएब शेख सहित सैंकड़ों शिक्षकों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व पुरूषों ने शिरकत की उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता ए.व्ही.खान ने जनजातीय संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत आदिवासी लोगों के लिए बने कानून और योजनाओं की जानकारी साझा की तथा हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार