बुरहानपुर - आज का दिन दो परिवारों के लिए बेहद मनहूसियत लेकर आया।
दो अलग अलग परिवारों के चिराग नदी में डूबने से काल के गाल में समा गए।
ताप्ती नदी के राजघाट मे नदी में मैं डूबने से खड़कोद निवासी एक युवक की मौत हो गई ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि वह पहले मजदूरी करता था और कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।
मृतक कडू चूड़ामान पाटिल उम्र 37 वर्ष निवासी खड़कोद का था जिसकी लाश ताप्ती नदी मे तेरती दिखाई दी ।
वहीं उतवली नदी में भी एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई ।
युवक बुरहानपुर के शनि मंदिर के पास का निवासी था। मृतक का नाम उमेश शाह था जो अपने 11 दोस्तों के साथ दर्शन के लिए काल भैरव मंदिर क्षेत्र गया था।
पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर प्रकरण को जांच में ले लिया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार