नवनिर्वाचित महापौर माधुरी पटेल एवं समस्त पार्षदों का शपथ विधि समारोह हुआ संपन्न

(बुरहानपुर) - नगर पालिक निगम बुरहानपुर अंतर्गत नवनिर्वाचित महापौर एवं समस्त पार्षदों का शपथ विधि समारोह रविवार को शाम 5 बजे नेहरू स्टेडियम आयोजित किया हुआ। 
इस अवसर पर पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, कलेक्टर प्रवीण सिंह, बुरहानपुर विधायक ठा.सुरेन्द्र सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष मंजु दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे सहित अन्य सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण व शासकीय अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
शपथ विधि समारोह में कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा नवनिर्वाचित महापौर माधुरी अतुल पटेल को संस्कृत तथा हिन्दी में शपथ दिलवाई गई वहीं समस्त नवनिर्वाचित पार्षद गणों ने भी बारी-बारी से शपथ ग्रहण की। 
इस अवसर पर पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने नवनिर्वाचित महापौर तथा पार्षदगणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी नागरिक को चिंता करने की जरूरत नहीं है हर पात्र हितग्राही को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा सबका साथ सबका विकास सुनिश्चित होगा ।
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने महापौर तथा पार्षदगणों को बधाई देते हुए कहा कि बुरहानपुर के विकास में आप सभी का योगदान अपेक्षित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post