अगर आप ज्यादा वक़्त टीवी देखते हैं तो इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान


वैसे टीवी देखना ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन अगर लंबे समय तक आप टीवी देखते हैं या किसी गलत तरीके से टीवी देखते हैं तो इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में आप को कुछ बातें बताना जरूरी होता है.

1- हर घंटे ब्रेक लें- 

बच्चे लगातार घंटों टीवी के सामने बैठे रहते हैं, जो इतनी छोटी उम्र में चश्मा लगने का सबसे बड़ा कारण है इसलिए एक घंटा होते ही उन्हें ब्रेक दिलवाएं. इस बात का आपको ध्यान रखना है कि जैसे ही एक घंटा हो बच्चो को किसी और चीज में उलझा दें. टीवी को थोड़ी देर बंद कर दें. इससे कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं.

2- सही पोसिशन में बैठें- 

कई बार लोग बैठकर नहीं बल्कि लेटकर टीवी देखते है. जैसे सोफा पर लेटकर या बेड पर लेट जाते हैं. इससे पीठ में कई दिक्कतें आ सकती हैं. पॉश्चर ठीक नहीं होने से पीठ में दर्द होना शुरू हो जाता है. इतना ही नहीं बल्कि गर्दन और कंधो में भी दर्द होने लगता है, जिससे हेल्थ पर असर पड़ सकता है. इसलिए सही से कुर्सी पर बैठकर ही टीवी देखना चाहिए.

3- दूर बैठकर टीवी देखें- 

अक्सर कुछ लोग एकदम टीवी के पास बैठकर टीवी देखना पसंद करते है मानो टीवी में घुस ही जाएं, लेकिन इसका सीधा असर उनकी आंखों पर पड़ता है. इससे आंख कमजोर हो सकती हैं. आंखें ड्राई हो जाती हैं और कई बार बच्चो को छोटी उम्र में ही चशमा लग जाता है.

4- रोशनी का ख्याल करें- 

आजकल बच्चे कमरे के पर्दे बंद कर या फिर लाइट्स बंद करके टीवी देखते हैं. इससे टीवी की लाइट्स का इंटेंस फोकस आंखों पर पड़ता है. ज़्यादातर बच्चे अंधेरे में टीवी देखते है, इससे सिर्फ टीवी की लाइट्स आंखों पर पड़ती है और आंखों मे दर्दे होने लगता है. कम लाइट में आंखों पर जोर पड़ता है. इससे बच्चों की आंखों की रौशनी भी प्रभावित हो सकती है.

5- कुर्सी के पीछे टॉवल या तकिया ज़रूर रखें- 

अगर आपका बच्चा ज्यादा देर तक टीवी देखता है तो पहली बात हर 1 घंटे में बच्चे को टीवी से अलग ब्रेक दें. ज्यादा देर तक टीवी देखने से और गलत तरीके से एक जगह पर ही बैठे रहने से पीठ में दर्द शुरू हो जाता है. अगर आप लंबे समय तक बैठ रहे हैं तो कुर्सी के पीछे तकिया रख दें या फिर कोई तौलिया रख दें, जिससे पीठ को ज़्यादा तकलीफ न हो.

Post a Comment

Previous Post Next Post