चिकुनगुनिया के मरीज में कौन कौन से लक्षण दिखाई देते हैं ? आइये जानते हैं


आइये जानते हैं चिकनगुनिया के लक्षणों के बारे में-

तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द 

तेज बुखार

यदि आपको कई दिनों से तेज बुखार हो रहा है, तो ये चिकनगुनिया का शुरुआती लक्षण हो सकता है। चिकनगुनिया में बुखार 102 डिग्री सेल्सियस से लेकर 104 डिग्री सेल्स‍ियस तक पहुंच जाता है। ये बुखार दस दिनों तक भी रह सकता है।

जोड़ों में तेज दर्द

बुखार के साथ-साथ यदि जोड़ों में भी तेज दर्द होता है, तो भी चिकनगुनिया हो सकता है। ये इस बीमारी का एक प्रमुख लक्षण है। ये दर्द काफी दिनों तक बना रह सकता है। कुछ लोगों जोड़ों के दर्द के साथ-साथ सूजन की शि‍कायत हो सकती है।

रैशेज या चकत्ते हो जाना

कुछ केसेज में ये भी सामने आता है कि जिन लोगों को चिकनगुनिया हुआ है, उन्हें रैशेज या चकत्तों ककी समस्या हो जाती है। ये चकत्ते चेहरे, हथेली और जांघों पर नजर आते हैं।

अन्य लक्षण

तेज सिर दर्द

मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द

चक्कर आना और उल्टी महसूस होना भी इस बीमारी के सामान्य लक्षण हैं।

क्या हैं बचाव के तरीके

चिकनगुनिया से बचने के लिए मच्छरों को घर में होने न दें। इसके अलावा मच्छरों को खत्म करने के लिए स्प्रे या मॉस्किटो ऑयल का इस्तेमाल करें। अपने आस-पास सफाई का पूरा ध्यान रखें, साथ ही गर्मी और बरसात में पूरे कपड़े पहनकर ही रखें।



Post a Comment

Previous Post Next Post