1- नीलगिरी का तेल-
दिन भी अगर आपको मच्छर काटते हैं तो आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस नुस्खे को अपनाने के लिए नीलगिरी के तेल में बराबर मात्रा में नींबू मिला लें. अब इस तेल को शरीर पर लगा लें. इसकी तीखी गंध से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं भटकेंगे.
2- लहसुन -
मच्छरों को घर में घुसने से रोकने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करें. लहसुन की खुशबू से मच्छर दूर भाग जाते हैं. इसके लिए आप लहसुन को पीस लें और पानी में डालकर उबाल लें. अब इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें. इससे बाहर से मच्छर घर के अंदर नहीं आएंगे.
3- कपूर -
अगर रात में मच्छर परेशान करते हैं और आप कॉयल या दूसरी कैमिकल वाली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप कमरे कपूर जला कर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे मच्छर तुरंत भाग जाएंगे.
4- लैवेंडर -
मच्छरों को भगाने का एक और घरेलू उपाय है लैवेंडर. इसकी खुशबू बहुत तेज होती है, जिससे मच्छर आसपास नहीं आते हैं और आपको नहीं काटेंगे. आप घर में भी लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर डाल सकते हैं.
5- नीम का तेल-
नीम के तेल का इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के लिए किया जाता है. इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें. अब इस तेल को अपने शरीर पर अच्छी तरह से लगा लें. इससे करीब आठ घंटे तक मच्छर आपके पास नहीं भटकेंगे.
