शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से त्वचा में होते हैं ये बदलाव
आंखों की त्वचा के पास होते हैं बदलाव
यदि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाए, तो इससे आंखों की त्वचा के पास कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इस स्थिति को ज़ैंथेल्मा कहते हैं। इस स्थिति में आंखों के नीचे और आस-पास की स्किन पर पीले रंग की एक मोम जैसी परत जमने लग जाती है, जिसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।
पैरो और हथेलियों की स्किन पर भी दिखता है असर
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से पैरों और हथेलियों की नीचली सतह पर भी मोम की तरह की ही परत जमने लगती हैं। ऐसा ज्यादा वसा युक्त खाना खाने से होता है, जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। ऐसे में ये भी बैड कोलेस्ट्रॉल का एक लक्षण हो सकता है।
त्वचा के रंग में बदलाव और सूखापन
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्ऱॉल का एक लक्षण ये भी होता है कि आपकी त्वचा के नीचे का ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से नहीं होता है। ऐसे में स्किन की ब्लड सेल्स को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता, जिससे स्किन की रंगत बदल जाती है। ये रंग कभी पीला तो कभी नारंगी और कभी बैंगनी भी हो सकता है।
बचाव के उपाय
यदि आपको ये सभी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो समझिए कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए खान-पान पर ध्यान दीजिए, साथ ही वसायुक्त खाना कम दें। इसके साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद रहेगा।
