* विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) प्रत्येक साल 11 जुलाई को मनाया जाता है
* जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है
* विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लिंग समानता, गरीबी और मानव अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाता है
* बढ़ती जनसंख्या विश्व के कई देशों के सामने बड़ी समस्या का रूप ले चुकी है खासकर विकासशील देशों में जनसंख्या विस्फोट एक गंभीर चिंता का विषय है
* इस दिन लोगों को परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, मानवाधिकार और मातृत्व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है
* चीन और भारत विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश हैं इन दोनों देशों में पूरी विश्व की आबादी के तीस फीसदी से भी ज्यादा लोग रहते हैं
* आज के समय में नाइजीरिया सबसे तेज गति से जनसंख्या वृद्धि करने वाला देश है
* नाइजीरिया जनसंख्या के मामले में भले ही अभी 7वें नंबर पर है, लेकिन यह साल 2050 से पहले अमेरिका को पीछे छोड़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है
* विश्व की एक बड़ी आबादी आज भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत मूल सुविधाओं से दूर है
* विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालक परिषद द्वारा हुई थी उस समय विश्व की जनसंख्या लगभग 500 करोड़ थी
* इस दिन बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला जाता है और साथ ही लोगों को जनसंख्या पर नियंत्रण रखने के लिए जागरूक किया जाता है
* विश्व जनसंख्या दिवस को पहली बार 11 जुलाई 1990 को 90 से अधिक देशों में चिह्नित किया गया था
* तब से कई देश के कार्यालयों, अन्य संगठनों और संस्थानों ने सरकारों और नागरिक समाज के साथ साझेदारी में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया
* इस वर्ष का विषय विशेष रूप से कोरोना महामारी के समय में दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा पर आधारित है
* विश्वभर में लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं अपने श्रम के माध्यम से अनौपचारिक रूप से अर्थव्यवस्था में योगदान देती हैं
* जनसंख्या को रोकने के लिए लोगों को इस बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता है
* शिक्षा के द्वारा ही बढ़ती जनसंख्या को बढ़ने से रोका जा सकता है
* विश्व जनसंख्या दिवस भारत में भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व के करीब साढे 7 अरब आबादी भारत में रहते हैं
* एक रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत की जनसंख्या वृद्धि दर कम नहीं हुई तो जल्द ही भारत विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा
Tags
ज्ञान सँसार