मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली बुधवारा रोड नाले की टूटी पुलिया में फंसी

बुरहानपुर - शहर में जगह-जगह नालों की पुलिया टूटी हुई है तो कई जगह नालियों के बड़े लोहे के बने चेंबर निकले हुए हैं जिससे आम जनमानस को कई परेशानियां हो रही है इस बारिश के मौसम में चौराहा पर बरसात का नालियों का पानी सड़कों पर भरा रहता है जिससे बारिश के मौसम में पानी भरा होने से पता नहीं रहता कि कहां गड्ढे और चेंबर टूटे हुए जिसके कारण घायल हो जाते हैं आपको बता दें कि कई बार निगम द्वारा उन्हें रिपेयरिंग किया गया लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण क्षतिग्रस्त हो जाते हैं  ऐसा ही एक मामला शुक्रवार के दिन शाम में देखने को मिला बुधवारा रोड पर बने नाले की पुलिया पर से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेरी मैदान से निकलकर बुधवारा रोड जा रही तभी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर ट्राली का मिट्टी से भरा पिछला हिस्सा नाले की पुलिया में फस गया जिसके कारण रोड पर काफी यातायात बाधित रहा और ट्रैक्टर ट्रॉली के मजदूरों और वहां के स्थानीय  निवासियों की मदद से ट्राली में से मिट्टी खाली करके बड़ी मशक्कत के बाद नाले में से ट्राली को निकाला गया इसमें किसी की जान माल की जनहानि नहीं हुई शहर के नालो में बनी पुलिया और लोहे के बने चेबर जो क्षति ग्रस्त हैनिगम को चाहिए कि उन्हें बारिश होने से पहले रिपेयर किया जाना चाहिए बड़ी दुर्घटना होने से बचा जा सकता है

Post a Comment

Previous Post Next Post