बुरहानपुर - 8 साल पहले पुराने चेक बाउंस मामले में नेपानगर थाना पुलिस ने नेपानगर में पदस्थ रहे रेंजर शंकरलाल भूरिया को रतलाम में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया पेशी पर नही आने के कारण स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था प्रकरण 2014 का है 2014 मे शंकरलाल भूरिया नेपानगर में रेंजर थे उन्होंने बस संचालक योगेश चौकसे से 60 हजार रुपए लिए थे जिसके एवज में चेक दिया था जो बाउंस हो गया था तीन बार से तत्कालीन रेंजर पेशी पर नही आ रहे थे जिसके बाद नेपानगर न्यायालय द्वारा उनका 23 दिसंबर 2021 को स्थाई वारंट जारी किया गया था 1 दिन पहले नेपानगर थाना पुलिस ने उन्हें रतलाम से गिरफ्तार किया और गुरुवार को नेपानगर लाया गया कार्यवाही में उप निरीक्षक जयपाल सिंह राठौर प्रधान आरक्षक नितेश बिसेन आरक्षक आनंद श्रीवास्तव शामिल थे
Tags
बुरहानपुर समाचार