अपर कलेक्टर ने फीता काटकर परिवार संस्था द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस का किया शुभारंभ

बुरहानपुर - मध्य प्रदेश में कार्यरत सेवा संस्था परिवार एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को जिला और विकासखंड बुरहानपुर के धुलकोट क्षेत्र के गाँवों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। इस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा फीता काटकर किया गया तथा उन्होंने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुरहानपुर जिले के लिए संस्था द्वारा दी गई यह दूसरी एम्बुलेंस है। पहली एम्बुलेंस खकनार विकासखंड के गाँवों में स्वास्थ्य सुविधा दे रही है संस्था द्वारा इस एम्बुलेंस के माध्यम से जिले के पिछड़े एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को चिकित्सा एवं इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्थानीय तथा जिला स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाया जाएगा। यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क होगी। अपर कलेक्टर ने निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यों के लिए संस्था की सराहना की। इस अवसर पर परिवार संस्था के रामकृष्ण मीणा, पंकज यादव तथा राहुल काकड़ी उपस्थित रहे पोषण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्था कर रही कई कार्य उल्लेखनीय है कि परिवार संस्था द्वारा मध्य प्रदेश के 14 जिलों के 650 से भी अधिक गाँवों में बच्चों को निःशुल्क भोजन तथा शिक्षा दी जा रही है। 21 जिलो के निर्धन क्षेत्रों में 113 निःशुल्क एंबुलेंस कार्यरत हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post