शहर के 9 नए स्थानों पर और बढ़ा पुलिस की निगरानी का दायरा , पाँच स्कूल, एक कॉलेज व तीन वाइन शॉप समेत 18 सीसीटीवी कैमरें लगाए गए

 बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस की सिटी सर्विलेंस योजना के तहत शहर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है वर्तमान समय में सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता व इनकी मदद से कई घटनाओं में मिली सफलता को देखते हुए पुलिस द्वारा निगरानी तंत्र को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में 09 नयी लोकेशन्स पर  कुल 18 कैमरें लगाए गए। लालबाग क्षेत्र के नेहरू मोंटेसरी स्कूल में 02 कोतवाली क्षेत्र के कादरिया बुरहानी स्कूल में 02, सेवा सदन स्कूल में 02, सेवा सदन कॉलेज में 02, शिकारपूरा स्थित गणेश स्कूल में 02, निमाड़ वैली स्कूल में 02, इंदिरा कॉलोनी वाइन शॉप में 02, बस स्टैंड स्थित देशी वाइन शॉप में 02, शिकारपुरा क्षेत्र में हाइवे पर स्थित वाइन शॉप में 02 , इस तरह नौ लोकेशन पर कुल 18 कैमरें लगाए गए है। ये सभी कैमरें 8 मेगा पिक्सल के हाई क़्वालिटी नाईट विजन आई.पी.कैमरे है। इन सभी कैमरों को फाइबर केबल के माध्यम से सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। जहाँ से इन क्षेत्रों की 24 घंटे  निगरानी की जाएगी। शहर के शैक्षणिक संस्थानों में सीसीटीवी कैमरें लगाने हेतु पुलिस द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है ताकि इन परिसरों की निगरानी के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बुरहानपुर पुलिस के इस सर्विलेंस प्रोजेक्ट के तहत जिले में पिछले 7 महीनों में 180 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके है और इन्हें लगातार बढ़ाया जा रहा है। पुलिस की टेक्निकल टीम द्वारा शहर के ऐसे स्थानों को लगातार चिन्हित भी किया जा रहा है जहाँ सीसीटीवी सर्विलेंस की आवश्यकता है

Post a Comment

Previous Post Next Post