बुरहानपुर - कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेवजह परेशान किया जा रहा है ज्ञापन में कहा गया है कि जब से देश मे मोदी सरकार आई है तब से लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे देशद्रोह कहा जाता है सरकार के गलत कार्य के विरुद्ध बोलने पर ईडी सीबीआई सरकारी जैसी संस्थाओ का दुरूपयोग कर के झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्याय राहुल गांधी को ईडी द्वारा जिस प्रकार परेशान किया जा रहा है कांग्रेस के दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की जा रही है निंदनीय है उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के बदले लेने के काम बंद करें और सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग बंद करें और फर्जी मुकदमे बनाना भी बंद किया जाए अगर लोकतंत्र का गला घोटना मोदी सरकार ने बंद नहीं किया तो एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज कराएगा इस दौरान पूर्व विधायक हमीद काजी कांग्रेस महापौर प्रत्याशी शहनाज अंसारी पूर्व निगम अध्यक्ष गोरी शर्मा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे
Tags
बुरहानपुर समाचार