तरबूज मीठा निकलेगा या नहीं : आइये जानते हैं मीठा तरबूज़ खरीदने के लिए जरूरी टिप्स


मीठा तरबूज खरीदने के लिए जरूरी टिप्स- 

  1. जिन तरबूज की साइज छोटी होती है वो अधिक मीठे और लाल होते हैं.
  2. आप तरबूज का वजन देखकर उसे खरीदें. जो तरबूज भारी होगा वो अच्छा होगा.
  3. तरबूज के नीचे जितना अधिक पीला दाग होगा वो उतना लाल और मीठा होगा.
  4. जो भी तरबूज पसंद आए उसे उठाकर हल्‍के हाथों से ठोकें, अगर तरबूज मीठा और लाल होगा तो ढक-ढक जैसी आवाज होगी, जबकि अगर तरबूज मीठा नहीं है तो उसमें ऐसी आवाज नहीं होगी.
  5. इन दिनों तरबूज को जल्‍दी उगाने और लाल करने के लिए हार्मोनल इंजेक्‍शन दिए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है. इसलिए जब भी तरबूज खरीदें तो अच्छी तरह ये देख लें कि उमें कहीं भी छेद या कटा फटा ना हो.
  6. प्राकृतिक रूप से पके हुए तरबूज की पहचान करने के लिए एक बर्तन में पानी भरें और तरबूज का एक पीस काटकर इसे पानी में डाल दें. अगर तरबूज तुरंत गाढ़ा रंग छोड़ना शुरू कर देता है तो समझ जाएं कि इसे केमिकल से पकाया गया है. जबकि प्राकृतिक रूप से पका तरबूज देर से रंग छोड़ता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post