1. मीठा आम खरीदने के लिए पहला टिप्स
मीठा आम खरीदने के लिए आपको ध्यान रखना है कि जब भी आम खरीदें तो उसके रंग से अधिक उसके छिलके पर गौर करें. आम अगर नेचुरल तरीके से पका हुआ होगा तो उसके छिलके पर एक भी दाग नहीं होगा, जबकि अगर केमिकल से पकाया गया होगा तो उस पर दाग और काले स्पॉट्स नजर आएंगे.
2. मीठा आम खरीदने के लिए दूसरा टिप्स
मीठा आम खरीदना है तो उसे दबाएं और सूंघ कर देखें. यदि आम की खुशबू आ रही है तो समझ लीजिए वह नेचुरली पका और मीठा होगा. अगर आम से एल्कोहल या फिर केमिकल की महक आए तो ऐसा आम भूल से भी न खरीदें, क्योंकि ऐसा आम खाने से बीमार पड़ सकते हैं और वह मीठे भी नहीं होते हैं.
आम खरीदते वक्त इस बात का भी रखें ख्याल
कई बार उपर से पका दिखने वाला आम अंदर के कच्चा निकलता है. इसलिए जो आम थोड़ा दब रहा हो उसे खरीदें. मगर बहुत अधिक गला हुआ आम भी न खरीदें क्योंकि वह अंदर से सड़ा हुआ निकल सकता है।
