कान में खुजली से कैसे पाएं राहत ?
ऑलिव ऑयल का करें इस्तेमाल
अगर कान की स्किन ड्राई हो गई है, तो इस स्थिति में ऑलिव ऑयल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ऑलिव ऑयल या बेबी ऑयल की मदद से कान की ड्राईनेस को दूर किया जा सकता है। इससे आपको खुजली से तुरंत आराम मिलेगा। कान में खुजली होने पर ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदों को अपने कानों में डालें।
गीला ईयर बड
कुछ लोग कान में खुजली की परेशानी होने पर सूखी तीली या फिर ईयरबड का इस्तेमाल करते हैं। इससे कान की परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। अगर आपको कान में खुजली की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में तीली को गीला करके अपने कान में डालें। तीली को गीला करने के लिए आप सरसों का तेल या फिर अन्य कोई एसेंशियल ऑयल (बादाम तेल, जैतून का तेल, घी इत्यादि) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एल्कोहल युक्त विनेगर
स्विमिंग की वजह से अगर आपके कान में खुजली की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में एल्कोहल युक्त विनेगर की कुछ बूंदें कान में डालें। इससे खुजली से तुरंत आराम मिलेगा। साथ ही यह कान में मौजूद अतिरिक्त पानी को सुखाने में लाभकारी हो सकता है।
