गर्मी में घमोरियों से अगर हो परेशान तो तुरंत अपनाइये ये आसान से उपाय, मिलेगा फायदा


भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान रहता है।
सबसे ज्यादा चीज जो लोगों को परेशान करती है वह है घमौरियों की समस्या। घमौरियां हर किसी में सबसे आम है। घमौरियों की समस्या उन लोगों को सबसे अधिक होती है जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती हैं। हालांकि यह कोई गंभीर समस्या नहीं है फिर भी इसका इलाज करना जरूरी है। गर्मियों में अगर इसका इलाज जल्दी नहीं किया जाए तो यह बहुत परेशान करती हैं। जलन खुजली से इंसान काफी परेशान रहता है। इन घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए इनके कुछ घरेलू उपाय हैं, जो आपको इससे निपटने में काफी मदद करेंगे।

खीरा जितना खाने में फायदा करता है उतना ही शरीर में लगाने के लिए भी। गर्मियों में निकलने वाली इन घमौरियों से होने वाली खुजली को खीरा लगाने से दूर किया जा सकता है। खीरा घमौरियों वाले एरिया में लगते ही ठंडक पहुंचाता है और त्वचा को निखारता भी हैं। खीरा लगाने से घमौरियां तुरंत दूर हो जाएगी।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी हमारी त्वचा के लिए जितनी फायदेमंद उतनी ही घमौरियों के लिए भी। मुल्तानी मिट्टी लगाने के लिए इसको गुलाब जल में मिक्स करें। फिर उस जगह पर लगाए जहां घमौरियां है। लगा कर 20 मिनट छोड़ दें। इसे रोज लगाएं और जब फर्क दिखाई पड़ने लगे तो एक दिन छोड़ कर लगाएं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल भी घमौरियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसे लगाने से त्वचा को आराम मिलता है साथ ही ठंडक भी पहुंचता है। एलोवेरा जेल को निचोड़ कर एक कटोरी में निकाल लें। इसे घमौरियों पर लगाएं। हल्के हाथों से मालिश करें। 15 मिनट के लिए लगा रहने दें फिर पानी से धो लें। एलोवेरा जेल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन रैशेज, घमौरियों, खुजली, इर्रिटेशन आदि को दूर करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post